Share This Article रायपुर, 28 नवंबर 2026। Rojgar Sahayak Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत 23 ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायक के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,960 रुपये मानदेय मिलेगा। नियुक्ति अस्थायी आधार पर एक वर्ष के लिए होगी। इन ग्राम पंचायतों में होगी भर्ती भर्ती के लिए बुरजी, पीडिया, एरमनार, कडेनार, कमकानार, तोड़का, पेद्दाकोड़मा, पुसनार, ईटपाल, पेद्दाकोड़ेपाल, कडेर, गमपुर, मनकेली, डोडीतुमनार, पदेडा, संतोषपुर, पालनार, पदभूर, गोगला, मेटापाल, बोरजे, भिड़ते और चिन्नाकवली ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। पदों का आरक्षण रोस्टर के अनुसार निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सामान्य रूप से अभ्यर्थियों के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 10वीं उत्तीर्ण की योग्यता निर्धारित है। आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। अन्य जरूरी शर्तें: संबंधित ग्राम पंचायत का निवासी होना अनिवार्य। रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन जरूरी। कंप्यूटर डिप्लोमा या संबंधित कार्य अनुभव पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे। 100 अंकों से होगा चयन चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक अंकों का 70 प्रतिशत, एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा अथवा संबंधित अनुभव के 15 अंक और ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य अनुभव के अधिकतम 15 अंक निर्धारित हैं। कहां और कैसे करें आवेदन? इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र और फोटो संलग्न करें। आवेदन जनपद पंचायत बीजापुर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन जमा करने का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यहां देखें भर्ती का विज्ञापन भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रारूप बीजापुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bijapur.gov.in पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation International Sports Competition : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ₹3 लाख तक की प्रोत्साहन राशि, 30 नवंबर तक करें आवेदन