DGGI raidDGGI raid
Share This Article

रायपुर, 30 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / राजधानी रायपुर में मंगलवार को गुटखा कारोबार से जुड़े एक ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने छापेमारी की। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के आधार पर टीम ने शद्दाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम में जांच की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा बरामद होने की जानकारी सामने आई है।


जानकारी के मुताबिक, डीजीजीआई की टीम करीब तीन गाडिय़ों में गोदाम पहुंची और वहां रखे सामान की जांच की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की और कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की।


जांच एजेंसी फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि गोदाम में रखा गुटखा किसका है और इसे कहां से लाकर यहां रखा गया था। गोदाम मालिक समेत अन्य लोगों से गुटखे के कारोबार से संबंधित जानकारी ली गई है।


कारोबारी बंटी से जुड़े होने की जांच डीजीजीआई सूत्रों के मुताबिक, बरामद गुटखे के तार गुटखा कारोबारी बंटी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बंटी का दुर्ग में एक कारोबारी साझेदार भी है, जिसके ठिकाने पर पहले कार्रवाई हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र से गुटखा तैयार करवाकर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल डीजीजीआई
टीम रायपुर में मिले गुटखे के स्रोत और इसकी सप्लाई चेन की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।


Share This Article