Children's Song: Every branch is swaying playfully…
Children's Song
Share This Article

इठलाई हर डाली है

रंग बिरंगी हुई धरा
अब, इठलाई हर डाली है |

जाने किसने रंग भरा है,
कौन धरा का माली है ||

गरज – गरज कर बादल बरसे
सींचे हर फुलवारी को ।

नवरंग में  रंगी हुई है
देखो हर इक क्यारी को

हरी  चुनरिया पहनी धरती
चहुं ओर हरियाली है,

जाने किसने रंग भरा है
कौन धारा का माली है ।।

काली – काली घटा देख कर
मोर बना मतवाला है

झूम रहा है हलधर भी तो
 वो भी किस्मत वाला है

शहर -शहर और गाँव -गाँव में
छाई अब खुशहाली है

जाने किसने रंग भरा है
कौन धारा का माली है ।।

हरा -भरा जीवन रखने को
बस इक पेंड़ लगाना है

काटो ना अब वन-उपवन को
सबको यही सिखाना है

जीवन का उत्सव ही समझो
 पावस की हरियाली है

जाने किसने रंग भरा है
कौन धारा का माली है ।।

रायपुर, 21 जुलाई 2026/ ETrendingIndia /

शैलेन्द्र गुप्ता नर्मदा नगर, बिलासपुर

श्री शैलेन्द्र गुप्ता,सहायक लेखाधिकारी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उपरांत कृषि कार्य और साहित्य सेवा में रत है.

प्रकाशन–1 छंद शाला में श्री राम साझा संकलन, 2 छंद शाला उपवन में चौपाइयां साझा संकलन 3 छंद शाला में दोहा गीत साझा संकलन के साथ छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह( कहाँ,गावं गय गाँव, बचपन,बड़ा सुहाना (बाल कविता), होगी पूरी साधना (मनहरण घनाक्षरी) . हिंदी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री , कोषा अध्यक्ष छन्दशाला बिलासपुर है .निवास H1/94 नर्मदा नगर बिलासपुर है.