Bank Holidays August 2026: Banks to remain closed for 14 days in August...! Be sure to check the full list of holidays before visiting a branch.
Bank Holidays August 2026
Share This Article

डेस्क रिपोर्ट, 31 जुलाई। Bank Holidays August 2026  : अगस्त 2026 में आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले बैंकों कि छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। इस महीने रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस और कई राज्यों के लोकल त्योहारों के कारण अलग-अलग तारीखों पर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार कुछ छुट्टियां लोकल और नेशनल लेवल की हैं। हालांकि, इन दिनों भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

अगस्त 2026 बैंक हॉलिडे

4 अगस्त: केर पूजा के लिए अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

8 अगस्त: टेंडोंग ल्हो रम फात के लिए गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 अगस्त: पैट्रियाट्स डे के लिए इम्फाल में बैंक हॉलिडे रहेगा।

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के साथ इस दिन पारसी नव वर्ष (शाहनशाही) भी है। इसलिए पूरे देशभर में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।

19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिवस होने की वजह से इस दिन अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

25 अगस्त: इस दिन कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-उन-शरीफ के लिए बैंक हॉलिडे रहेगा।

26 अगस्त: इस दिन ईद-ए-मिलाद, बरावफात, थिरुवाणम पर्व होने की वजह से बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त: रक्षा बंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती जैसे क्षेत्रीय त्योहारों और मौकों पर अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड हॉलिडे

इसके अलावा, नियमानुसार सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। ये छुट्टियां 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) और 22 अगस्त (चौथा शनिवार) के साथ 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रहेंगी, जो कि संडे को पड़ रहे हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक से जुड़े अपने जरूरी काम छुट्टियों की सूची को ध्यान में रखकर ही तय करें।