Share This Article रायपुर -23 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बस्तर फाइटर आरक्षक के 79 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए केवल बस्तर जिले के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं। इसमें अनारक्षित के 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11, अनुसूचित जाति के 2,अनुसूचित जनजाति के 50 पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं। 10वीं पास युवाओं को मौका सामान्य अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश के विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। अनुसूचित जनजाति वर्ग और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पात्र परिवारों के अभ्यर्थी 5वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं। 18 से 28 वर्ष आयु सीमा आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को 5 वर्ष तथा बस्तर की स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी। अन्य पात्र श्रेणियों को भी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। वेतन और आरक्षण चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार वेतन और नियमानुसार भत्ते मिलेंगे। भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत, नगर सैनिकों के लिए 25 प्रतिशत, सहायक आरक्षकों के लिए 15 प्रतिशत तथा पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। दौड़, कूद और लिखित परीक्षा से चयन चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। शारीरिक परीक्षा 100, लिखित परीक्षा 50 और साक्षात्कार 20 अंकों का होगा। लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ में प्रदर्शन के आधार पर अंक मिलेंगे। इसके अलावा स्थानीय बोली का ज्ञान, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और एनसीसी/एनएसएस प्रमाणपत्र के लिए अधिकतम 30 बोनस अंक दिए जाएंगे। यहां जमा करें आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जगदलपुर सहित अनुविभागीय अधिकारी( पुलिस) केशलूर, लोहांडीगुड़ा, भानपुरी में जमा कर सकते हैं। डाक से आवेदन भेजने पर केवल रजिस्टर्ड पोस्ट मान्य होगी। आवेदन अंतिम तिथि तक कार्यालय में पहुंचना अनिवार्य है। अंतिम तिथि : 12 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे। Share This Article Post navigation दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर आरक्षक के 128 पदों पर भर्ती… 12 दिसंबर तक करें आवेदन ST वर्ग के युवाओं को होटल मैनेजमेंट समेत अन्य पाठ्यक्रमों में मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण…25 नवंबर तक करें आवेदन