Share This Article

रायपुर -23 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए रोजगार और बेहतर करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट सहित पांच व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण देने आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योजना के तहत 100 अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रशिक्षण

इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

  • हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट
  • साइंस इन हेल्थ
  • न्यूट्रिशन एंड डायबिटिक नेचुरोपैथी एवं योगा साइंस एस्थियोलॉजी

प्रशिक्षण, छात्रावास और भोजन की सुविधा मुफ्त

योजना के अंतर्गत चयनित 100 युवक-युवतियों का प्रशिक्षण व्यय विभाग वहन करेगा। प्रशिक्षण पूर्णकालिक और आवासीय होगा। इस दौरान छात्रावास और मेस की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण अवधि में अभ्यर्थी किसी अन्य नियमित पाठ्यक्रम, नौकरी या व्यवसाय से नहीं जुड़ सकेंगे।

प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संबंधित प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जॉब प्लेसमेंट की प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता की जाएगी।

25 नवंबर शाम 5 बजे तक करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पंजीकृत डाक से अथवा नवा रायपुर स्थित आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास कार्यालय, इन्द्रावती भवन नया रायपुर में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

आवेदन प्रारूप, पात्रता, नियम एवं शर्तों की जानकारी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/पर उपलब्ध है।


Share This Article
Advertisement Carousel