Share This Article रायपुर -23 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में महिला सुरक्षा गार्ड (नाइट गार्ड) के 2 रिक्त पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 18 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे जगदलपुर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकती हैं। 8वीं पास महिलाओं को मौका इन पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी सरकारी या प्रतिष्ठित संस्थान में सुरक्षा कर्मी के रूप में कम से कम 2 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। सेवानिवृत्त सैन्य एवं अर्द्धसैनिक कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 11,360 रुपये प्रतिमाह मिलेगा शुल्क चयनित अभ्यर्थियों को 11,360 रुपये प्रतिमाह एकमुश्त सेवा शुल्क दिया जाएगा। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक है. छूट मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। केवल महिला अभ्यर्थियों को ही आवेदन का अवसर मिलेगा। जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य इंटरव्यू के समय निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, शैक्षणिक अंकसूची, जन्मतिथि प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी। अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित संस्थान द्वारा जारी होना चाहिए। पुलिस सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सखी सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं और उनसे जुड़े मामलों की गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी: इच्छुक अभ्यर्थी 18 नवंबर को निर्धारित समय पर सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित हों। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट bastar.gov.in तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation ST वर्ग के युवाओं को होटल मैनेजमेंट समेत अन्य पाठ्यक्रमों में मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण…25 नवंबर तक करें आवेदन