Bilaspur News: Bilaspur Police on ‘high alert’ ahead of festivals; history-sheeters and known troublemakers paraded at the police station. Police warn: No leniency if any disturbance is caused.Bilaspur News
Share This Article

बिलासपुर, 15 सितंबर। Bilaspur News : गणेश पूजा, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली से पहले बिलासपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गुंडा और निगरानी बदमाशों को तलब कर परेड ली। इस दौरान उनकी मौजूदा गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ उन्हें साफ शब्दों में समझाइश दी गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अशांति या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाने में बुलाए गए गुंडा और निगरानी बदमाश

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब किया।

पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों का अवलोकन किया और आगामी त्योहारों को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद संभावित विवाद और अपराध को पहले ही रोकना तथा शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है।

गणेश पूजा से दीपावली तक पुलिस की पैनी नजर

पुलिस ने सभी संबंधित लोगों को गणेश पूजा, नवरात्रि पर्व, दशहरा और दीपावली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। उन्हें अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और किसी भी विवाद से दूर रहने की अपील की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह का उपद्रव, शांति भंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश सामने आने पर संबंधित बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘उपद्रव किया तो होगी सख्त कार्रवाई’

बिलासपुर पुलिस ने गुंडा और निगरानी बदमाशों को दो टूक चेतावनी दी है कि त्योहारों की आड़ में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या अशांति फैलाने की कोशिश भारी पड़ सकती है। पुलिस ने शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी है।

वहीं सक्रिय बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर बाउंड ओवर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। इससे पुलिस त्योहारों के दौरान संभावित उपद्रव पर पहले से ही शिकंजा कसने की तैयारी में है।

बिलासपुर में त्योहारों को लेकर पुलिस का फुल अलर्ट

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साफ है कि आगामी त्योहारों के दौरान बिलासपुर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। थाना स्तर पर निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें पहले ही चेतावनी दी जा रही है, ताकि गणेश पूजा से लेकर दीपावली तक जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई यह कार्रवाई त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रिय रणनीति का हिस्सा है।


Share This Article