Raipur Municipal CorporationRaipur Municipal Corporation
Share This Article

रायपुर, 15 सितंबर / ETrendingIndia / रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैँ को नागरिकों को चालू वित्तीय वर्ष के संपत्तिकर एवं अन्य देय राजस्व की राशि जमा करने पर निर्धारित 5% छूट (रिबेट ) का अधिकाधिक लाभ प्रदान करें.

निगम की राजस्व वसूली में वृद्धि के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि 16 से 30 सितम्बर तक रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में विशेष राजस्व वसूली अभियान संचालित किया जाए।

शिविर का समय

विशेष राजस्व वसूली शिविर इस अवधि में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित किया जाए।

नोडल/ कर्मचारी अधिकारी की नियुक्ति

प्रत्येक जोन से एक नोडल अधिकारी/कर्मचारी नामांकित किया जाए, जो शिविर के संचालन, राजस्व वसूली, नागरिकों की सुविधा तथा दैनिक प्रगति की जानकारी संकलित कर जोन कमिश्नर को प्रस्तुत करने के लिए उत्तरदायी हो।

व्यापक प्रचार-प्रसार

आयुक्त ने शिविर की जानकारी अधिकाधिक नागरिकों तक पहुँचाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए वार्ड स्तर पर सार्वजनिक मुनादी, पम्पलेट, बैनर, होर्डिंग, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप्प /चैटबोट तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग करने को कहा है.

नगर निगम मुख्यालय में विशेष शिविर

नगर पालिक निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार के समीप भी विशेष राजस्व वसूली शिविर लगाया जाए।

उक्त शिविर में नगर निगम राजस्व विभाग एवं नगर निगम बाजार विभाग द्वारा आवश्यक स्टाफ की ड्यूटी लगाकर नागरिकों को कर/बाजार शुल्क एवं अन्य देयकों के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

नागरिक सुविधा एवं त्वरित भुगतान

नगर निगम आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि शिविर में नागरिकों को उनके संपत्तिकर/जलकर यूजर चार्ज एवं अन्य देयकों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए डिमांड बिल/देय राशि की की जानकारी एवं तत्काल भुगतान की सुविधा सुनिश्चित की जाए। ऑनलाइन भुगतान को भी प्रोत्साहित किया जाए।

अधिकाधिक बकायादारों से संपर्क

संबंधित जोन द्वारा बकायादारों से व्यक्तिगत/दूरभाष/व्हाट्सएप्प /अन्य माध्यमों से संपर्क कर उन्हें शिविर में उपस्थित होकर बकाया राशि जमा करने तथा उपलब्ध 5% छूट का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाए।


Share This Article