WCEF 2026 WCEF 2026
Share This Article

रायपुर, 15 सितंबर / ETrendingIndia / गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 10वें वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF 2026) में छत्तीसगढ़ ने सक्रिय भागीदारी की।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के नेतृत्व में राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने कचरे को संसाधन में बदलने, रिसाइक्लिंग, संसाधन दक्षता और टिकाऊ शहरी विकास की आधुनिक तकनीकों पर वैश्विक विशेषज्ञों के साथ चर्चा की।

कचरे से संसाधन बनाने पर जोर

सोनमणि बोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शहरी क्षेत्रों में टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने पर जोर दिया जा रहा है।

वैश्विक विशेषज्ञों से सीखे नए समाधान

फोरम में विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ और तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वेस्ट-टू-रिसोर्स, टिकाऊ उत्पादन-उपभोग और संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे विषयों पर मंथन हुआ।

प्रदर्शनी में देखीं आधुनिक तकनीकें

छत्तीसगढ़ की टीम ने प्रदर्शनी केंद्रों का अवलोकन कर रिसाइक्लिंग, संसाधन रिकवरी, कचरे से उपयोगी उत्पाद और सर्कुलर बिजनेस मॉडल से जुड़ी तकनीकों की जानकारी ली।

छत्तीसगढ़ के शहरों के लिए तलाशे समाधान

फोरम में मिली जानकारी से राज्य के शहरी अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधन दक्षता और वेस्ट-टू-वैल्यू व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। प्रतिनिधिमंडल में SUDA के CEO सुमीत अग्रवाल भी शामिल रहे।


Share This Article