Share This Article रायपूर, 09 जून 2026/ ETrendingIndia / Negligence in Minor’s Medical Examination: Block Medical Officer Suspended , नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में कथित लापरवाही के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घुमका में पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. एन.के. टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन के इस फैसले को संवेदनशील मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया गया सख्त कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम ईरा, पोस्ट सोमनी की 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर अनियमितता और लापरवाही की शिकायत सामने आई थी। मामले की समीक्षा के बाद शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत डॉ. टंडन के निलंबन का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान डॉ. टंडन का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, दुर्ग संभाग निर्धारित किया गया है। इस मामले की जांच अभी जारी है, लेकिन शासन ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई की है। Share This Article Post navigation बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर : वित्त मंत्री ने खेला कैरम-लूडो CG Cabinet Meeting : विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक आज…! ट्रांसफर पॉलिसी पर आ सकता है बड़ा फैसला