Share This Article रायपुर, 15 सितंबर 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ अब सिर्फ क्रिकेट और पारंपरिक खेलों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रोफेशनल गोल्फ के बड़े केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। नवा रायपुर में आयोजित ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ में देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्रॉफी का अनावरण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि नवा रायपुर आने वाले समय में देश के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन में शामिल होगा। 132 खिलाड़ियों की मौजूदगी बनी खास मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ आयोजन से छत्तीसगढ़ की खेल क्षमता, पर्यटन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी। स्थानीय युवाओं को भी शीर्ष खिलाड़ियों से सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने खुद लगाया गोल्फ शॉटकार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने गोल्फ में हाथ आजमाकर शानदार शॉट लगाया। उन्होंने कहा कि कभी गोल्फ को फिल्मों में ही देखते थे, लेकिन आज छत्तीसगढ़ खुद बड़े प्रोफेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। गोल्फ को सरकार देगी हरसंभव सहयोगमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गोल्फ को बढ़ावा देने के साथ जरूरी सुविधाओं और खेल अधोसंरचना के विस्तार में सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और बेहतर अवसर देने पर भी जोर दिया जा रहा है। कपिल देव बोले- हर साल हो टूर्नामेंट 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव ने आयोजन के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने इच्छा जताई कि नवा रायपुर में यह टूर्नामेंट हर साल आयोजित हो और इसकी तारीखें पहले से तय की जाएं, ताकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने कैलेंडर में इसे शामिल कर सकें। बस्तर-सरगुजा घूमने का न्योता मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों को बस्तर और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को देखने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से गोल्फ की यादों के साथ यहां के आतिथ्य और प्राकृतिक सौंदर्य की स्मृतियां भी लेकर जाएं। नवा रायपुर बनेगा बड़ा गोल्फ डेस्टिनेशनपीजीटीआई के सीईओ अमनदीप चहल ने भी छत्तीसगढ़ के वातावरण, गोल्फ कोर्स और व्यवस्थाओं की सराहना की। कपिल देव ने विश्वास जताया कि जिस तरह दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता गोल्फ के प्रमुख केंद्र हैं, उसी तरह भविष्य में छत्तीसगढ़ भी देश के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा। Share This Article Post navigation रायपुर स्टेशन का बदलेगा स्वरूप : महाप्रबंधक ने पुनर्विकास कार्यों का लिया जायजा… कचरा नहीं, कमाई का संसाधन…! WCEF 2026 में छत्तीसगढ़ ने दिखाई नई सोच