Share This Article रायपुर, 20 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के अपर महानिदेशक (CLA), नई दिल्ली कार्यालय ने 6 यंग प्रोफेशनल्स की संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक वर्ष के लिए होगी और चयनित अभ्यर्थियों को ₹60,000 प्रतिमाह का एकमुश्त पारिश्रमिक मिलेगा। इन विषयों के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन भर्ती में इकोनॉमिक्स, लॉ, मैनेजमेंट/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, इंजीनियरिंग और कॉमर्स क्षेत्र के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग में मैकेनिकल, केमिकल, आईटी और कंप्यूटर साइंस में B.Tech./B.E. अथवा MCA की योग्यता मांगी गई है। अन्य विषयों में संबंधित स्नातकोत्तर डिग्री/एलएलबी की पात्रता निर्धारित है। 35 वर्ष तक की आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ₹60 हजार प्रतिमाह पारिश्रमिक चयनित यंग प्रोफेशनल को ₹60,000 मासिक एकमुश्त फीस दी जाएगी। लागू होने पर प्रोफेशनल टैक्स और TDS की कटौती की जाएगी। इसके अतिरिक्त कोई भत्ता या अन्य वित्तीय लाभ देय नहीं होगा। AI और डिजिटल स्किल्स को प्राथमिकता MS Word, Excel और PowerPoint में दक्षता, बेहतर कम्युनिकेशन एवं प्रेजेंटेशन स्किल्स, डेटा एनालिसिस, रिसर्च और रिपोर्ट लेखन का अनुभव उपयोगी होगा। AI टूल्स और डिजिटल प्रोडक्टिविटी टूल्स के व्यावहारिक ज्ञान वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। विदेश व्यापार नीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का ज्ञान भी अतिरिक्त लाभकारी होगा। एक साल की संविदा नियुक्ति नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रारंभ होकर प्रारंभिक रूप से एक वर्ष की होगी। कार्यालय की आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर अवधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। सामान्य कार्यालय समय सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक रहेगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त समय और अवकाश के दिन भी काम करना पड़ सकता है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि और विस्तृत शर्तों की पुष्टि करनी चाहिए। आवेदन गूगल फार्म के माध्यम से किया जा सकता है। स्केन किया हुआ आवेदन की हार्ड कॉपीभेजनी होगी. Share This Article Post navigation DGFT Recruitment 2026 : यंग प्रोफेशनल्स के 6 पदों पर भर्ती, ₹60 हजार महीना सैलरी, 35 साल तक वालों को मौका