Share This Article रायपुर, 26 सितंबर 2026। Flood NDRF Rescue : लगातार हो रही बारिश के बीच रायपुर जिले के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की टीमें चंदनीडीह, श्रीलंका पारा और काठाडीह में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। चंदनीडीह में 198 लोगों का रेस्क्यू बाढ़ प्रभावित चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में NDRF की टीम ने अब तक 198 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। प्रशासन और बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं काठाडीह में NDRF की टीम ने 14 लोगों को रेस्क्यू किया है। यहां भी राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया रेस्क्यू किए गए एवं प्रभावित लोगों के ठहरने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 और 3, सामुदायिक भवन दुर्गा चौक, सामुदायिक भवन रेतिखोली चंदनीडीह और शासकीय प्राथमिक शाला चंदनीडीह को सुरक्षित पुनर्वास स्थल बनाया गया है। इन स्थानों पर करीब 300 लोगों को सुरक्षित ठहराया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। आरंग के निसदा और गोइंदा में भी बाढ़ का असर लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण आरंग विकासखंड में महानदी से लगे ग्राम निसदा और गोइंदा में जलभराव की स्थिति बनी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन और राहत दल ने प्रभावित परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया। ग्राम निसदा में करीब 100 परिवारों के 300 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि ग्राम गोइंदा में 8 परिवार प्रभावित बताए गए हैं। सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। एसडीएम आरंग सुश्री अभिलाषा पैकरा के मार्गदर्शन में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ग्राम पंचायत की ओर से राहत शिविर में भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई है। राजस्व मंत्री ने गोबरा नवापारा का किया निरीक्षण राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने गोबरा नवापारा क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया गया। प्रारंभिक आकलन के आधार पर प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की जानकारी दी गई है। प्रशासन की नजर, रेस्क्यू अभियान जारी रायपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन, NDRF और स्थानीय राहत दल लगातार सक्रिय हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन, पानी और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की टीमें स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं और आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। Share This Article Post navigation Chirayu Yojana से बदली 5 साल की परिक्रमा की जिंदगी, कॉकलियर इम्प्लांट के बाद सुनने लगी आवाज और पहुंची स्कूल Power outage in Jagdalpur : जगदलपुर में बाढ़ जैसे हालात के बीच बड़ा फैसला…! 3 फीडरों की बिजली सप्लाई बंद, इन इलाकों में छाया अंधेरा