Share This Article रायपुर / 26 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL), रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के उपक्रम ने शिक्षु परियोजना कार्यकारी के 31 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्ति संविदा आधार पर 2 वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार 1 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। योग्य युवा भारतीय नागरिक 3 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किस पद पर कितनी वैकेंसी मैकेनिकल: 9 पदइलेक्ट्रिकल: 12 पदइलेक्ट्रॉनिक्स: 5 पदवित्त: 1 पदनवल आर्किटेक्चर: 4 पदकुल: 31 पद कहां करें आवेदन उम्मीदवार गोवा शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.goashipyard.in पर Notice Board → Careers → Advertisement सेक्शन में जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन लिंक देख सकते हैं। भर्ती से संबंधित किसी परेशानी के लिए [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है। विज्ञापन संख्या: 05/2026संस्था: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड Share This Article Post navigation IIT गोवा में रजिस्ट्रार समेत 3 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 2 अक्टूबर तक करें आवेदन राष्ट्रीय परीक्षण शाला में 36 युवा पेशेवरों की भर्ती, ₹70 हजार तक पारिश्रमिक