IIT GoaIIT Goa
Share This Article

रायपुर / 26 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गोवा ने गैर-शिक्षण स्टाफ के 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इनमें कुलसचिव, अधीक्षण अभियंता और तकनीकी अधिकारी के पद शामिल हैं।

योग्य भारतीय नागरिक 2 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3 पदों पर होगी भर्ती

कुलसचिव (Registrar) – 1 पद, वेतन स्तर-14, आयु सीमा 55 वर्ष (सीधी भर्ती) और 58 वर्ष (प्रतिनियुक्ति)

अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) – 1 पद, वेतन स्तर-13, अधिकतम आयु 56 वर्ष

तकनीकी अधिकारी (Technical Officer) – 1 पद, वेतन स्तर-10, अधिकतम आयु 42 वर्ष

कहां देखें विस्तृत जानकारी?

उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए IIT गोवा की आधिकारिक वेबसाइट https://iitgoa.ac.in/career-iitgoa/ के करियर सेक्शन पर जारी विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं।
विज्ञापन संख्या: IITGoa/RECT/2026/05


Share This Article