Hansraj CollegeHansraj College
Share This Article

रायपुर, 22 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के 7 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर नियुक्ति 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के अकादमिक लेवल-10 के अनुसार होगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इन विषयों में होगी भर्ती

  • वनस्पति विज्ञान: 1 पद — OBC
  • वाणिज्य: 1 पद — SC
  • पर्यावरण अध्ययन: 2 पद — 1 अनारक्षित, 1 OBC
  • हिंदी: 1 पद — OBC
  • गणित: 1 पद — अनारक्षित
  • शारीरिक शिक्षा: 1 पद — अनारक्षित

कैसे करें आवेदन?

पात्र उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
rec.uod.ac.in

आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के दो सप्ताह के भीतर निर्धारित की गई है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के12-18 सितम्बर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.

योग्यता, अनुभव, चयन संबंधी दिशा-निर्देश और आवेदन का प्रारूप हंसराज कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।

आधिकारिक वेबसाइट: hansrajcollege.ac.in


Share This Article