CSIR-NEERICSIR-NEERI
Share This Article

रायपुर, 22 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / नागपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-NEERI) ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए भर्ती निकाली है।

संस्थान में टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निकल ऑफिसर के कुल 13 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

13 पदों पर होगी भर्ती

टेक्निकल असिस्टेंट (TA-01): 1 पद, EWS

टेक्निकल ऑफिसर (TO-01 से TO-08): 12 पद

कुल 13 रिक्तियों में 1 पद PwBD श्रेणी-क के लिए आरक्षित है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 और नागपुर में करीब ₹69,480 प्रतिमाह परिलब्धियां हैं।

टेक्निकल ऑफिसर के लिए लेवल-7 और करीब ₹86,580 प्रतिमाह परिलब्धियां निर्धारित हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

पद के अनुसार बीएससी, बीई/बीटेक, एमएससी, जियोलॉजी, जियोइंफॉर्मेटिक्स और MBA जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं। अधिकांश संबंधित शैक्षणिक योग्यताओं में कम से कम 55% अंक जरूरी हैं। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक है।

आयु सीमा

टेक्निकल असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, जबकि टेक्निकल ऑफिसर के लिए 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

इच्छुक उम्मीदवार CSIR-NEERI की आधिकारिक वेबसाइट neeri.res.in पर HRD-Recruitment Permanent Staff सेक्शन में विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी नियम देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Share This Article