Share This Article रायपुर, 28 जुलाई। ICAR-NIBSM : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान में ब्रह्माकुमारीज़ के वैज्ञानिक एवं अभियंता प्रभाग द्वारा संचालित ‘इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट’ अभियान के तहत ‘तनाव प्रबंधन एवं प्रकृति संरक्षण’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ राजयोगी एवं वैज्ञानिक एवं अभियंता प्रभाग के दिल्ली जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष गोयल ने कहा कि मानसिक संतुलन और आंतरिक शक्ति ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रतिभागियों को सकारात्मक सोच अपनाने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। डॉ. गोयल ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताते हुए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार और जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसकी हर बूंद की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अधिकारियों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की सामूहिक शपथ ली तथा सतत एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पी.के. राय, संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल दीक्षित, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. डेज़ी बंसदराय सहित बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, शोधकर्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation CG Teachers Salary : छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा झटका…! ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं तो कटेगा वेतन…DPI का सख्त आदेश जारी Paddy Farming : धान किसानों के लिए खुशखबरी…! नैनो उर्वरकों से बढ़ेगी पैदावार-घटेगी लागत…ICAR का बड़ा दावा- CAR-NIBSM कर रहा एडवांस ट्रायल