Share This Article रायपुर, 26 जुलाई 2026/ India Rich Maritime Heritage : भारतीय नौसेना के सेल ट्रेनिंग शिप आईएनएस सुदर्शिणी ने 25 जुलाई 2026 को बोस्टन, अमेरिका से प्रस्थान किया। यह यात्रा नौसेना के जारी अभियान लोकायण 26 का हिस्सा है। बोस्टन में अपने ठहराव के दौरान आईएनएस सुदर्शिणी ने भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। जहाज ने प्रतिष्ठित सेल 250 सेलिब्रेशन्स और इंटरनेशनल नावल 250 में हिस्सा लिया। इन आयोजनों के जरिए भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दुनिया के सामने पेश किया गया और साथ ही पेशेवर व सांस्कृतिक जुड़ाव के माध्यम से समुद्री साझेदारी को भी मजबूत किया गया। लोकायान 26 के तहत आईएनएस सुदर्शिनी ने अमेरिका में नॉरफ़ॉक , बाल्टीमोर , न्यू यॉर्क और बॉस्टन में आयोजित सेल 250 कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान जहाज पर कई गणमान्य लोगों, भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी की गई। नौसेना के मुताबिक इन मुलाकातों और आयोजनों से समुद्री सहयोग और मित्रता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता फिर से दोहराई गई। प्रवासी भारतीयों के लिए यह गर्व का पल था जब उन्होंने अपने देश के सेलिंग शिप को अमेरिकी बंदरगाहों पर देखा। बोस्टन से विदाई के बाद आईएनएस सुदर्शिनी अब पोंटा देलगड़ा , अज़ोर्स , पुर्तगाल के लिए रवाना हो गई है। नौसेना ने कहा कि यह जहाज वैश्विक मंच पर भारत की समुद्री ताकत, प्रोफेशनलिज्म और सद्भावना का प्रतीक बनकर आगे बढ़ रहा है। आईएनएस सुदर्शिनी भारतीय नौसेना का एकमात्र विंड-संचालित प्रशिक्षण पोत है। लोकायान 26 अभियान का उद्देश्य युवा नौसैनिक अधिकारियों को लंबी दूरी की समुद्री यात्रा का अनुभव देना और साथ ही मित्र देशों के साथ रक्षा एवं सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करना है। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की यात्राएं न सिर्फ प्रशिक्षण के लिए अहम हैं, बल्कि ये “वसुधैव कुटुम्बकम” और “सागर मंथन” की भावना को भी आगे बढ़ाती हैं। फिलहाल आईएनएस सुदर्शिनी अटलांटिक पार कर पुर्तगाल की ओर बढ़ रही है, जहां उसकी अगली पेशेवर और सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तावित हैं। Share This Article Post navigation Monsoon Alert : हिमाचल में फिर तेज होगा मानसून…! 28 से 31 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट Patriotism and Nation Paramount : कारगिल विजय दिवस – शहीदों को नमन, आतंकवाद पर सख्त संदेश…