Share This Article रायपुर, 26 जुलाई 2026/ Monsoon Alert : भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी), शिमला ने 28 से 31 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने इस दौरान फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका भी व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 1 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विशेष रूप से शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों में कई स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 70 मिमी वर्षा सुंदरनगर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मालरांव, होमो कसोल और शिमला एयरपोर्ट पर 50-50 मिमी बारिश दर्ज हुई। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि लगातार वर्षा के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। फिसलन और कम दृश्यता के चलते सड़क यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है। अनावश्यक यात्रा से बचे मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी ताजा एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 26 जुलाई 2026 के बीच हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 7 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। Share This Article Post navigation SIR : देशभर में मतदाता सूची पुनरीक्षण…! पात्र वोटरों की सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग के सख्त इंतजाम India Rich Maritime Heritage : INS सुदर्शिणी ने बोस्टन से भरा लंगर…! ‘लोकायान 26’ के तहत अब अज़ोर्स के लिए रवाना