Share This Article रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / कटनी में हत्या के आरोपी से जमीन का सौदा कराने के गंभीर आरोप में सिटी एसपी नेहा पच्चीसिया पर कार्रवाई हुई है। जांच में आरोप सामने आने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। मामले में चार अन्य पुलिसकर्मियों पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। आरोपी को बचाने के बदले जमीन कराने का आरोप आरोप है कि हत्या के मामले की जांच के दौरान आरोपी को केस से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों से छेड़छाड़ से बचाने का भरोसा दिया गया। इसके बदले करीब एक करोड़ रुपये की जमीन सिटी एसपी के एक करीबी के नाम कराने का आरोप है। आईजी स्तर की जांच में सामने आया मामला मामले की जांच जबलपुर आईजी स्तर पर कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सिटी एसपी और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। चार पुलिसकर्मी भी निलंबित मामले में सिटी एसपी के साथ चार अन्य पुलिसकर्मियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें एसआई सोनी, सिटी एसपी के रीडर एएसआई नरेंद्र पांडे और आरक्षक मंटू कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। दो मामलों में विभागीय जांच शुरू जबलपुर आईजी प्रमोद कुमार वर्मा के अनुसार, नेहा पच्चीसिया के खिलाफ लगे आरोपों से जुड़े दो मामलों में विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने सिटी एसपी के निलंबन की पुष्टि की है। Share This Article Post navigation Farmer ID : किसानों के लिए बड़ी खबर…! घर-घर बनेगी फार्मर आईडी; खाद पर 0% ब्याज से मिलेगा बड़ा फायदा