Share This Article

रायपुर 8 जून 2026/ ETrendingIndia / Fine Imposed for Providing Mixed Waste and Violating Solid Waste Management Rules 2026: Bikaner Shop and AKF Fresh in Tatibandh Fined ₹10,000 Each , मिक्स कचरा जुर्माना कार्रवाई , रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिलने पर सम्बंधित दुकान संचालकों पर ई चालान कार्यवाही की गई.

निरीक्षण के दौरान मिक्स कचरा देने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन नहीं किये जाने पर टाटीबंध में बीकानेर दुकान एवं एकेएफ फ्रेश पर तत्काल 10000 रूपये -10000 रूपये की ई चलान कार्यवाही की गई और सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई ।

इसके अतिरिक्त ठेलों एवं गुमटियों के सम्बंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी देकर वहाँ मिक्स कचरा दिए जाने और गीला और सूखा कचरा अलग करके नहीं दिए जाने पर 1000 रूपये की ई चालान कार्यवाही की गयी।

गीला एवं सूखा करकर पृथक करके नहीं देने, मिक्स कचरा देने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नियमों का पालन नहीं किये जाने पर सम्बंधितों से कुल 11 हजार रूपये का ई चालान वसूला गया।

यह अभियान स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर की गई.

आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन और जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं स्वच्छ्ता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में यह स्वच्छता अभियान चलाया गय।