Submersible Motor Pumps
Submersible Motor Pumps
Share This Article

रायपुर, 08 जून 2026/ ETrendingIndia / Police Nab 7 Thieves and Buyers Involved in Theft and Purchase of Submersible Motor Pumps , मोटर पंप चोरी गिरोह , सूरजपुर जिले के ग्राम द्वारिकानगर निवासी शिवकुमार के तालाब पास से समरसिबल पम्प व स्टाटर्र, हीराधन राजवाड़े के खेत से मोनो ब्लाक मोटर पंप चोरी मामले में चौकी लटोरी पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर विगत 6 जून को आरोपी 1. कृष्णा पण्डो पिता स्व. रामधनी पण्डो उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मंजीरा, चौकी लटोरी 2. इंदर पण्डो पिता कुन्जा उम्र 35 वर्ष निवासी रेवापुर, थाना दरिमा 3. विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा था ।

इनके कब्जे से चोरी का पम्प व 1 मोटर सायकल बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना एवं पम्प को बिक्री करना बताया ।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने इन चोरियों के मामले में सख्ती से कार्रवाई करते हुए चोरों एवं चोरी का सामाग्री खरीदने वालों को जल्द पकडऩे के सख्त निर्देश चौकी प्रभारी को दिए थे।

चौकी लटोरी पुलिस के द्वारा विवेचना की कडिय़ों को जोड़ते हुए लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी बीच दिनांक 07.06.2026 को प्रार्थी अनुज राजवाडे निवासी द्वारिकानगर, संतोष ठाकुर निवासी लटोरी भंण्डारपारा, पिताम्बर राजवाडे निवासी मंजीरा के द्वारा भी अलग-अलग तिथियों में अपने खेत, बाडी से अज्ञात चोरों द्वारा पम्प चोरी के संबध मे रिपोर्ट दर्ज कराने पर धारा 303(2), 317(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

इसी बीच विवेचना दौरान संकलित साक्ष्य एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी (1) तिलेश्वर प्रसाद राजवाडे पिता देवप्रसाद राजवाडे उम्र 39 साल निवासी मंजीरा चौकी लटोरी (2) इन्द्रपाल पैकरा पिता बागेशर जाति कंवर उम्र 32 साल मंजीरा (3) लालमोहन चेरवा पिता नंदलाल चेरवा उम्र 25 साल निवासी मंजीरा फुलवारपारा (4) बिवेश्वर चेरवा उर्फ दारू पिता किशुन राम उम्र 23 साल निवासी मंजीरा फुलवारपारा (5) टेमसाय उर्फ जदु पिता नाकिनवन्द चेरवा उम्र 23 साल निवासी मंजीरा फुलवारपारा (6) गणेश राजवाडे पिता शिवलोचन राम उम्र 35 साल निवासी मंजीरा माझापारा चौकी लटोरी (7) पारस पैकरा पिता जनक कुमार पैकरा उम्र 31 साल निवासी मंजीरा को पकड़ा गया।

पूछताछ पर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर 3 नग मोनोब्लाक पम्प, 2 समरसीबल पम्प कीमत करीब 50 हजार रूपये का जप्त कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरूण कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह सक्रिय रहे है।