Share This Article रायपुर, 15 सितंबर / ETrendingIndia / रायपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक और यात्री सुविधाओं से लैस करने के लिए चल रहे मेजर स्टेशन रिडेवलपमेंट कार्यों की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने 14 सितंबर को समीक्षा की। उन्होंने निर्माण की गति और गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निर्माण के कारण यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने अस्थायी प्रवेश-निकास और वैकल्पिक मार्ग भी बनाए हैं। निर्माण की गुणवत्ता और गति पर जोर महाप्रबंधक ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, मुख्य प्रवेश द्वार और गुढ़ियारी छोर सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। गेट नंबर-02 पर निर्माण, अस्थायी प्रवेश की व्यवस्था शहर साइड के गेट नंबर-02 पर निर्माण कार्य के कारण घेराबंदी की गई है। आरक्षण केंद्र के पास अस्थायी मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार बनाया गया है। आरक्षित टिकट वाले यात्री इस मार्ग से स्टेशन में प्रवेश कर सीधे या FOB के जरिए अपने प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं। अनारक्षित यात्रियों के लिए टिकट की सुविधा अनारक्षित यात्री आरक्षण केंद्र भवन में UTS, ATVM या RailOne ऐप के माध्यम से टिकट लेकर निर्धारित मार्ग से प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं। वाहन पार्किंग और वैकल्पिक मार्ग तेलघानी नाका की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन: निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा कर अस्थायी प्रवेश द्वार से स्टेशन में प्रवेश करें। एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले चारपहिया वाहन: निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा कर गेट नंबर-01 से स्टेशन में प्रवेश कर सकते हैं। निर्माण क्षेत्र में प्रवेश से बचें रेलवे ने यात्रियों से निर्माणाधीन क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने और केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। जरूरत के अनुसार प्रवेश-निकास व्यवस्था में आगे भी बदलाव किया जा सकता है। रेल परिचालन की भी समीक्षामहाप्रबंधक ने रायपुर मंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल परिचालन, अधोसंरचना विकास और निर्माण कार्यों के दौरान सुचारू ट्रेन संचालन की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। रायपुर स्टेशन का पुनर्विकास पूरा होने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रवेश-निकास व्यवस्था और अधिक सुविधाजनक आवागमन मिलने की उम्मीद है। Share This Article Post navigation CG CM Vishnu : सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा के पास अचानक पहुंचे CM साय, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’, 1000 रुपये देकर किया श्रम और स्वावलंबन का सम्मान Nava Raipur Open Golf : देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की बनी नई पहचान…