रायपुर, 25 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Naxal-free Bastar: Infrastructure construction is happening at a rapid pace, team inspects quality / नक्सलमुक्त बस्तर विकास कार्य , बस्तर के नक्सलमुक्त अबूझमाड़ क्षेत्र में अब बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कार्य तेजी से किये जा रहे हैं ।
इन क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी, ओवरहेड टैंक, लघु सिंचाई योजना सहित अन्य कार्यो ने जोर पकड़ लिया है ।
पिछले दिनों सीटीई की टीम ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । टीम ने नारायणपुर के हरिमार्कटोला, सड़क का निरीक्षण किया। टीम ने देखा कि निर्मित सड़कों मोटाई और चौड़ाई को सही मानक स्तर की है, इसी तरह ग्राम दूरस्थ ओरछा ब्लाक में निर्मित शेड , ग्राम पालकी में निर्मित ओवरहेड टैंक ,जल संसाधन विभाग के अंतर्गत बैनूर रिजर्वायर के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।
टीम ने निर्माण कार्यों में लगे अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी ली एवं जरूरी मार्गदर्शन भी दिया।
तकनीकी टीमों द्वारा निर्माण कार्यों को कराने स्थानीय अधिकारियों को उचित मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, जिससे अब सुदूर अबूझमाड़ में गुणवत्ता निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किए जाने लगे हैं।
