special train
special train
Share This Article

रायपुर ,01 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / “Extension of 4-4 trips in the operation of special train between Patna-Cherlapally-Patna.” पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन 17 जुलाई तक किया जा रहा है । यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इन गाड़ियों के परिचालन में विस्तार 31 जुलाई तक अर्थात 04-04 फेरों के लिए किया जा रहा है ।

परिचालन में विस्तार होने के बाद अब गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 20 से 29 जुलाई 2026 तक (04 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी |

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 22 से 29 जुलाई 2026 तक (02 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 24 से 31 जुलाई 2026 तक (02 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी |

  इन गाड़ियों का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों पर है ।