रायपुर 24 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Summer Special train between Pune-Kharagpur / पुणे खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन , पुणे-खड़गपुर के मध्य एक तरफ़ा 01 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 01455 पुणे-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनाँक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को चलेगी तथा दिनांक 25 अप्रैल 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों से होते हुए खड़गपुर जाएगी।
समय सारिणी –
गाड़ी संख्या 01455 पुणे-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनाँक 24 अप्रैल शुक्रवार को 15.50 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन नागपुर आगमन 06.25 बजे, ,गोंदिया आगमन 08.28 बजे, , दुर्ग आगमन 10.30 बजे, , रायपुर आगमन 11.10 बजे, बिलासपुर आगमन 13.05 बजे, तीसरे दिन 23.40 बजे खड़गपुर स्टेशन पहुंचेगी ।
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |
