Raksha Bandhan: Yogi government's big gift to daughters...! 50,000 female students to receive free scooters.Raksha Bandhan
Share This Article

रायपुर, 28 अगस्त 2026/ Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश में स्नातक की पढ़ाई कर रही 50,000 छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर में मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि इससे छात्राओं के लिए कॉलेज आने-जाने की सुविधा बढ़ेगी और वे शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

अक्टूबर-नवंबर में मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 हजार स्नातक छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। यह घोषणा 28 अगस्त को लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में की गई।

बेटी को सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक

सीएम योगी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का केंद्र अब बेटी और आधी आबादी है। उनका लक्ष्य बेटियों को सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए बेहतर अवसर देना है।

60+ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल

लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी में कामकाजी महिलाओं के लिए अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर छात्रावास बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक हॉस्टल में 500 महिलाओं के मुफ्त रहने की व्यवस्था होगी।

महिला पुलिस की संख्या बढ़ी

योगी ने बताया कि यूपी में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 2017 के करीब 10 हजार से बढ़कर 45 हजार हो गई है। पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20% आरक्षण/भागीदारी का प्रावधान भी किया गया है।


Share This Article