Share This Article रायपुर, 28 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / पुराने, अनफिट और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से हटाने की मुहिम में उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। देशभर में स्क्रैप किए गए वाहनों में यूपी की हिस्सेदारी करीब 48.5% है। इससे प्रदूषण कम करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में प्रदेश की पहल को मजबूती मिली है। स्क्रैपिंग में देश में सबसे आगे यूपी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, पुराने और अनफिट वाहनों को वैज्ञानिक व पर्यावरण अनुकूल तरीके से स्क्रैप करने में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल है। प्रदूषण घटाने पर जोर सरकार का लक्ष्य पुराने वाहनों को हटाकर प्रदूषण कम करना, सड़क सुरक्षा मजबूत करना और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है। अधिकृत केंद्रों पर ही कराएं स्क्रैप सरकार ने वाहन मालिकों से अपील की है कि पुराने या अनफिट वाहनों को अनधिकृत कबाड़ियों के बजाय पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों पर ही स्क्रैप कराएं। इससे वाहन निस्तारण की प्रक्रिया सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल रहेगी। Share This Article Post navigation 60+ महिलाओं को अब रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त सफर…