Share This Article रायपुर, 08 सितंबर / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत और तेज हो गई है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। महंत ने मुख्यमंत्री को दस्तावेज सौंपते हुए स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने की मांग की है। महंत ने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद प्रदेश के कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल दो से चार गुना तक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि हजारों उपभोक्ताओं ने लिखित शिकायतों के साथ मीटर की रीडिंग से संबंधित वीडियो और अन्य प्रमाण भी उपलब्ध कराए हैं।बंद घरों में भी बढ़ रही यूनिट! नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कई मामलों में घर के सभी बिजली उपकरण बंद होने के बावजूद स्मार्ट मीटर में यूनिट बढऩे की शिकायत सामने आई है। उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी समस्या मानने के बजाय मीटर के सॉफ्टवेयर और प्रोग्रामिंग की जांच का विषय बताया। महंत ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पर जल्दबाजी में स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मीटरों की गड़बड़ी का खामियाजा सीधे आम उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल के रूप में भुगतना पड़ रहा है। बिजली विभाग पर भी साधा निशाना डॉ. महंत ने बिजली विभाग के अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महंगाई से परेशान गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पर बढ़े हुए बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर उचित समाधान नहीं मिलने का भी उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच कराने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण करने और टेस्टिंग शुल्क समाप्त करने की मांग की है। सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी महंत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की और टेस्टिंग शुल्क खत्म नहीं किया, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर बिजली कार्यालयों का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी। Share This Article Post navigation MiniMata College : 1,500 छात्राओं को एजुकेशन किट की सौगात, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में बनेगा विशाल डोम, बेटियों की शिक्षा से सशक्त होगा परिवार, समाज और प्रदेश- लखन लाल देवांगन Student Protest Breaking : छात्राओं ने किया था चक्काजाम, अब छात्रावास अधीक्षिका निलंबित… जांच में सामने आईं ये गंभीर शिकायतें