Share This Article रायपुर, 11 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस के एक आरक्षक की सतर्कता और तत्परता से मोबाइल लूट की वारदात कुछ ही देर में सुलझ गई। महोबा बाजार चौक पर ड्यूटी कर रहे यातायात थाना टाटीबंध के आरक्षक क्रमांक 1293 दुजराम कश्यप ने बुजुर्ग का मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी को बाद में आमानाका थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक दुजराम कश्यप महोबा बाजार चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरस्वती नगर थाना की ओर से एक व्यक्ति को हाथ में मोबाइल लेकर तेज गति से भागते देखा। उसके पीछे एक बुजुर्ग भी दौड़ रहे थे और मदद के लिए इशारा कर रहे थे। मामला समझते ही आरक्षक ने तत्काल आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पीछे से पहुंचे बुजुर्ग ने बताया कि आरोपी ने उनका मोबाइल छीना था और उसे लेकर फरार हो रहा था। कॉल कर मोबाइल की हुई पहचान आरक्षक ने बुजुर्ग से मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर उस नंबर पर कॉल किया। कॉल करने पर बरामद मोबाइल की पहचान हो गई। मोबाइल वापस मिलने पर बुजुर्ग ने राहत की सांस ली। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल छीनकर भागने की बात भी स्वीकार की। घटना की सूचना आरक्षक ने तत्काल आमानाका थाना पेट्रोलिंग टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना बताती है कि यातायात पुलिस की जिम्मेदारी केवल ट्रैफिक व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पडऩे पर पुलिसकर्मी आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए भी तत्काल कार्रवाई करते हैं। Favorite Share This Article Post navigation Chronic Kidney Disease : AIIMS रायपुर और संबलपुर यूनिवर्सिटी की बड़ी पहल… किडनी बीमारी पर मिलकर होगा शोध CG Board Alert : अंक बढ़ाने और फेल को पास कराने का झांसा…! बोर्ड ने फर्जी कॉल को लेकर छात्रों-पालकों को चेताया