रायपुर 20 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Summer Special Train for 02-02 Ferre between Bilaspur-Shalimar-Bilaspur / बिलासपुर शालीमार समर स्पेशल ट्रेन , बिलासपुर-शालीमार-बिलासपुर के मध्य 02-02 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08258 शालीमार-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन, शालीमार से दिनाँक 25 एवं 26 अप्रैल को चलेगी |
गाड़ियों की समय सारिणी –
👉 गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल को 00.45 बजे रवाना होगी तथा चाम्पा आगमन 01.35 बजे, रायगढ़ आगमन 02.32 बजे, झारसुगुड़ा , राउरकेला , चक्रधरपुर , टाटानगर , खड़गपुर , सांतरागाछी होते हुये 13.45 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी |
👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08258 शालीमार-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन, शालीमार से दिनाँक 25 एवं 26 अप्रैल को 17.45 बजे रवाना होगी तथा सांतरागाछी , खड़गपुर , टाटानगर ,चक्रधरपुर , राउरकेला , झारसुगुड़ा रायगढ़ , चाम्पा होते हुये 07.30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी |
