Share This Article रायपुर / 26 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के अधीन राष्ट्रीय परीक्षण शाला (NTH) ने युवा पेशेवरों के लिए भर्ती निकाली है। संस्थान ने विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्रों में कुल 36 पदों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹40,000 से ₹70,000 प्रतिमाह का समेकित पारिश्रमिक मिलेगा। वरिष्ठ युवा पेशेवर के 20 पदवरिष्ठ युवा पेशेवर के लिए ₹70,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक निर्धारित है। इनमें माइक्रोबायोलॉजी के 2, वैद्युत के 2, सिविल के 1, प्रबंधन के 8, rppt के 1 पद शामिल हैं। कनिष्ठ युवा पेशेवर के 16 पद कनिष्ठ युवा पेशेवर के लिए ₹40,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा। इनमें सिविल 3, वैद्युत 3, माइक्रोबायोलॉजी 2, आरपीपीटी 3, सूचना प्रौद्योगिकी 3 तथा विमानन एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के 2 पद, रासायनिक के दो यांत्रिकी के चार पद शामिल हैं। देश के कई शहरों में तैनाती इन पदों पर नियुक्ति कोलकाता, गाजियाबाद, मुंबई, जयपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, औरंगाबाद, बेंगलुरु और वाराणसी सहित विभिन्न केंद्रों पर होगी। आवेदन की अंतिम तिथि इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, कार्यकाल और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय परीक्षण शाला की वेबसाइट www.nth.gov.in के Recruitment सेक्शन में उपलब्ध विज्ञापन में देखी जा सकती है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 12-18 सितंबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। Share This Article Post navigation गोवा शिपयार्ड में 31 शिक्षु परियोजना कार्यकारी पदों पर भर्ती…3 अक्टूबर तक आवेदन SVPNPA में 13 पदों पर प्रतिनियुक्ति से भर्ती, 42 दिन में करें आवेदन