Power outage in JagdalpurPower outage in Jagdalpur
Share This Article

जगदलपुर, 26 सितंबर 2026। Power outage in Jagdalpur : चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश के चलते जगदलपुर में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने आपातकालीन शटडाउन लागू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता नंद कुमार भगत के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर, 11 केवी गणपति फीडर और 11 केवी पथरागुड़ा फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद की गई है।

बिजली सप्लाई बंद होने से हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, 440 फ्लैट्स, खपराभट्टी, आमागुड़ा चौक से एनएमडीसी चौक, गणपति रिसॉर्ट, चिमनी भट्टी और गिल बाड़ा सहित कई इलाके प्रभावित हैं। इसके अलावा सुगम, रिलायंस और सोढ़ी पेट्रोल पंप क्षेत्र, लालबाग, बैंक कॉलोनी और वीआईपी कॉलोनी में भी विद्युत आपूर्ति बंद है।

विद्युत वितरण कंपनी की तकनीकी टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर कम होने और हालात सुरक्षित पाए जाने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से आपात स्थिति में प्रशासन और विद्युत विभाग का सहयोग करने तथा धैर्य बनाए रखने को कहा गया है।


Share This Article